Move to Jagran APP

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

गुरदासपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर ने पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 10:40 PM (IST)
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी,गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर ने पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके लिए मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में सभा रखी गई। उसमें जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। भाजपा युवा नेता अंकुश महाजन, अटल शर्मा, डिक्की सैनी, गुलशन सैनी, प्रीतम राजा, कुणाल गुप्ता, अंकुर शर्मा, एडवोकेट वरुण गोसाई, उमेश्वर महाजन, विनोद कुमार ने भी शिरकत कर श्रद्धासुमन भेंट किए। जिलाध्यक्ष गिल ने कहा कि जेटली जी को संसदीय मामलों की अद्भुत समझ थी। वह महान, विद्वान नेता होने के साथ-साथ अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। सभा के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.