अध्यापकों का सम्मान करने के लिए किया प्रेरित
सेवा भारती गुरदासपुर की ओर से संचालित केशव कंप्यूटर केंद्र बहरामपुर रोड हेल्थ क्लब वाली गली सेवाधाम में शिक्षक दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 04:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : सेवा भारती गुरदासपुर की ओर से संचालित केशव कंप्यूटर केंद्र बहरामपुर रोड हेल्थ क्लब वाली गली सेवाधाम में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें प्रिसिपल चरणबीर सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। प्रिसिपल चरणबीर सिंह व अन्यों ने सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र के समक्ष ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिसिपल ने बच्चों को अध्यापकों व अपने माता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अशोक महाजन, नरेंद्र शर्मा, विक्रम महाजन, रूप लाल, अरुण शर्मा, कमलजीत शर्मा, अशोक शर्मा, सतीश महाजन, मदन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें