ताबड़तोड़ रैलियों की मेहनत रंग लाई: हंसपाल
प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सैल के पंजाब उपाध्यक्ष मंजीत हंसपाल ने आल इंडिया कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप ¨सह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अब राहुल गांधी का दौर शुरू हो चुका हैं। राहुल की ताबड़तोड़ रैलियों का नतीजा रहा कि कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनावों में तीन में बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि इन भाजपा शासित राज्यों में वहां के लोग सरकार की नीतियों से तंग आ चुके थे। इस बार वहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फतवा जारी करते हुए बढ़चढ़ कर मतदान किया। मतगणना के परिणाम निकलते ही मंगलवार को कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे। खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। हंसपाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस परचम लहराएगी।
संवाद सहयोगी, बटाला : प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सैल के पंजाब उपाध्यक्ष मंजीत हंसपाल ने आल इंडिया कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप ¨सह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अब राहुल गांधी का दौर शुरू हो चुका हैं। राहुल की ताबड़तोड़ रैलियों का नतीजा रहा कि कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनावों में तीन में बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि इन भाजपा शासित राज्यों में वहां के लोग सरकार की नीतियों से तंग आ चुके थे। इस बार वहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में फतवा जारी करते हुए बढ़चढ़ कर मतदान किया। मतगणना के परिणाम निकलते ही मंगलवार को कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे। खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। हंसपाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस परचम लहराएगी।