Move to Jagran APP

देवी भट्टाचार्य ने नृत्य प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर में प्रिसिपल उपमा महाजन की अध्यक्षता में भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली व डिस्ट्रिक्ट हेरीटेज सोसायटी की ओर से कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 05:34 PM (IST)
देवी भट्टाचार्य ने नृत्य प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही
देवी भट्टाचार्य ने नृत्य प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

संवाद सहयोगी, दीनानगर : सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीनानगर में प्रिसिपल उपमा महाजन की अध्यक्षता में भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली व डिस्ट्रिक्ट हेरीटेज सोसायटी की ओर से कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कत्थक की नृत्यांगना देवी भट्टाचार्य ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत मां. सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसमें देवाश्री ने विद्यार्थियों को कत्थक की अलग-अलग मुद्राओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि हम बच्चों को कुछ सिखाना चाहते हैं तो उनकी भाषा में ही सिखा सकते हैं। उसको वो आसानी से ग्रहण करते हैं। अगर एक टीचर उनको दोस्त बनकर सिखाएगा तो बच्चे उसे रुचि से सीखते हैं। इसके लिए मेहनत व रुचि जरूरी है। प्रिसिपल उपमा महाजन ने बताया कि यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि विदेशी यहां आकर हमारे पौराणिक नृत्य और संगीत सीख रहे हैं। कई विदेशी डांस सीखने के लिए अपनी जन्मभूमि छोड़कर यहां आ रहे हैं। लेकिन दुखद है कि हमारे देश में कुछ लोग ही इसमें रुचि ले रहे हैं। हमें भी इसको अपनाना चाहिए। अंत में प्रिसिपल ने सभी आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.