संत निरंकारी सत्संग भवन में लगाया रक्तदान कैंप
संत निरंकारी सत्संग भवन समाध रोड में विशेष रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बटाला : संत निरंकारी सत्संग भवन समाध रोड में विशेष रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 211 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए। इसमें संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन और संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों और सतगुरु माता मुदीकशा के निर्देशों के अनुसार रक्तदान किया गया।
रक्तदान कैंप का उद्घाटन सुखदेव सिंह इंचार्ज संत निरंकारी मंडल अमृतसर की तरफ से किया गया। यह रक्तदान कैंप सुबह आठ बजे से शाम दो बजे शाम तक लगाया गया। इसमें सरकार के दिशा-निर्देशो के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। विशेष रूप से पहुंचे इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि आज समूचा देश कोविड-19 महामारी से पीड़ित है और समूचा जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं मरीजों को सेहत सहुलियतें देने के लिए रक्त की सख्त जरूरत रहती है। सिविल अस्पताल बटाला की टीम ने कुल 211 यूनिट रक्त एकत्रित किया।