कृषि सुधार कानून के विरोध में प्रदर्शन
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में मंगलवार को शिवसेना हिदुस्तान पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:34 PM (IST)
जागरण टीम, बटाला (गुरदासपुर) : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में मंगलवार को शिवसेना हिदुस्तान पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली। इससे पूर्व मंदिर में मटका भी फूड़ा गया।
शिवसेना हिदुस्तान के पंजाब संगठन मंत्री राजा वालिया ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसानों के समर्थन में है। केंद्र सरकार ने तानाशाही कानून पास किया है। किसी किसान जत्थेबंदियों से कानून बनाने से पूर्व सहमति नहीं ली गई। सरकार बोल रही है कि यह कानून किसानों के फायदे में है। मगर इसके फायदे समझाने में सरकार नाकाम रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें