शिव सैनिकों ने निकाली आतंक विरोधी चेतना रैली
शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज विशेष तौर पर रविवार को गुरदासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व घोषित आतंक विरोधी चेतना रैली की अध्यक्षा की । जिसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय अप प्रधान अजय सेठ, पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापड़, पंजाब प्रधान विक्रम दत्ता, राष्ट्रीय सचिव अजय मिश्रा, उत्तर भारत प्रमुख महिला ¨वग
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज विशेष तौर पर रविवार को गुरदासपुर पहुंचे। उन्होंने पूर्व घोषित आतंक विरोधी चेतना रैली की अध्यक्षता की। जिसमें विशेष तौर पर राष्ट्रीय उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय अपप्रधान अजय सेठ, पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापड़, पंजाब प्रधान विक्रम दत्ता, राष्ट्रीय सचिव अजय मिश्रा, उत्तर भारत प्रमुख महिला ¨वग अर्चना जैन, पंजाब चेयर पर्सन रूपाली, राष्ट्रीय प्रधान महिला डोरथी और युवा नेता विकी ¨सह, उत्तर भारत प्रमुख रवि शर्मा, पंजाब ज्वेलर्स कतर जितेंद्र कुमार सानू, पंजाब फैक्ट्री अश्विनी बंटी, जिला बहराइच जिला चेयरमैन सुनीता पटेल, पंजाब वाइस प्रधान हरप्रीत गोल्डी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार, जालंधर युवा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन चंद्रप्रकाश, लुधियाना लेबर यूनियन प्रधान बलवीर कुमार, विकी कानवन,समाजवादी पंजाब वाइस प्रधान विक्रांत विकी, चेयरमैन सादिक अली विशेष तौर पहुंचे।
प्रधान कश्मीर ¨सह बब्बू ने अपने साथियों के साथ सीनियर नेता सतीश कुमार, पंजाब सीनियर वाइस प्रधान संजीव,पंजाब महासचिव नेहरा व अन्यों ने राष्ट्रीय टीम का तिब्बड़ी रोड पर स्वागत किया। सैकड़ों साथियों समेत एक रैली के रूप में सभी महाजन हाल तक पैदल चलते हुए पहुंचे और आतंकवाद व नशे के खिलाफ नारे लगाए गए।