मंत्री बैंस ने महाराजा शेर सिंह के महल की मरम्मत करवाने का भरोसा दिया
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से मंगलवार को बटाला शहर की ऐतिहासिक विरासतों को देखने के बाद इनकी संभाल के लिए दिए भरोसे के लिए विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने समूह हलका वासियों की तरफ से उनका धन्यवाद किया है।
संवाद सहयोगी, बटाला : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से मंगलवार को बटाला शहर की ऐतिहासिक विरासतों को देखने के बाद इनकी संभाल के लिए दिए भरोसे के लिए विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने समूह हलका वासियों की तरफ से उनका धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री का बटाला दौरा जरूर यहां की विरासती स्मारकों की सुनहरी शान वापस लाएगा।
विधायक कलसी ने कहा कि उनके दिल की इच्छा है कि यहां की अमीर विरासतों की संभाल हो और पूरी दुनिया के लोग हमारे बटाला को देखने आए। पहले दिन से ही उनके यह यत्न जारी है और उन्हें मान है कि कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह उनकी विनती को मानकर बटाला शहर की विरासत को निजी तौर पर देख कर इनकी संभाल का भरोसा दिया है। बटाला शहर के बड़े तालाब को पानी के साथ भर कर इसकी शान को बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही महाराजा शेर सिंह के महल की मरम्मत करवाने का भरोसा भी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिया है।
शहरवासियों की मांग पर हजीरा पार्क के घाटों को भी दूर किया जाएगा। इस संबंधी डीसी को केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर के विरासती दरवाजों की तरफ भी विशेष तौर पर तवज्जो दी जाएगी और कमिश्नर नगर निगम को हिदायत दी है कि विरासती दरवाजों के ऊपर कोई भी होर्डिग नाल लगाए जाएं। इसके अलावा श्री काली द्वारा मंदिर और गुरुद्वारा श्री कंध साहिब व देहरा साहिब को जाते रास्ते को हेरिटेज स्ट्रीट की तरफ से विकसित किया जाएगा।