Move to Jagran APP

जाली सर्टिफिकेट लगा 16 साल की पुलिस की नौकरी, रिटायरमेंट के बाद केस दर्ज

दसवीं का जाली सर्टिफिकेट लगा पंजाब पुलिस के एक जवान ने 16 साल नौकरी की। पदोन्नत होकर कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल भी बन गया और 2018 में रिटायर भी। रिटायरमेंट के दो साल बाद अब उस पर थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
जाली सर्टिफिकेट लगा 16 साल की पुलिस की नौकरी, रिटायरमेंट के बाद केस दर्ज
जाली सर्टिफिकेट लगा 16 साल की पुलिस की नौकरी, रिटायरमेंट के बाद केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बटाला : दसवीं का जाली सर्टिफिकेट लगा पंजाब पुलिस के एक जवान ने 16 साल नौकरी की। पदोन्नत होकर कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल भी बन गया और 2018 में रिटायर भी। रिटायरमेंट के दो साल बाद अब उस पर थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

prime article banner

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि रिटायर्ड पीएचसी विजय कुमार 1992 में पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ। 2018 में रिटायर होकर उसने फंड के सारे पैसे भी निकाल लिए। उसके पड़ोसी मलूक सिंह निवासी न्यू हरनाम नगर ने शिकायत दी थी कि दसवीं के सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर विजय कुमार ने कांस्टेबल की नौकरी हासिल की थी। रिकार्ड की जांच की गई तो शिकायत सही निकली। विजय कुमार का जन्म दस मार्च 1958 को हुआ था जबकि उसने दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जन्मतिथि दो मार्च 1972 कर नौकरी पा ली। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने रेड भी की लेकिन वह घर से फरार हो गया। बटाला के एसएसपी रछपाल सिंह ने कहा कि आरोपित की पेंशन रोकने के लिए पत्र भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी हैं। अगर कोई और भी जाली सर्टिफिकेट बनवा नौकरी करते पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.