महान महिलाओं के जीवन पर डाला प्रकाश
योगीराज भगवान नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर में महिला दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : योगीराज भगवान नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महान महिलाओं के जीवन के बारे में बताया। नेहा ने मदर टेरेसा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी बहनों को दीन दुखियों व जरूरतमंदो की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। हर्ष ने कल्पना चावला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार हरियाणा के करनाल क्षेत्र से होते हुए उन्होंने नासा में वैज्ञानिक बन अंतरिक्ष के उनके सफर के बारे में बताया। मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास से संबंधित कुछ महान नारियों जैसे रानी लक्ष्मी बाई, मीरा बाई आदि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को जीवन में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। रमा ने अपने जीवन का उदहारण देते हुए बताया कि एक बच्चे के जीवन में एक स्त्री की भूमिका एक मां, एक बहन, एक बेटी के रूप में क्या होती है।