सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल रविवार को 26वें दिन भी जारी रही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दीनानगर : नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल रविवार को 26वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने आधिकारिक मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में चारों ओर गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर अशोक ने राजपाल, मदनलाल, अविनाश, सुनील कुमार, गगनदीप, सुखविदर कौर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें