तेज बारिश से गिरी घर की छत
गत दिनों कस्बे में जोरदार बारिश होने से एक गरीब परिवार के घर की छत गिर गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 05:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां : गत दिनों कस्बे में जोरदार बारिश होने से एक गरीब परिवार के घर की छत गिर गई। बताया जाता है कि वार्ड नंबर 10 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह रात को अपने छोटे से घर में सो रहे थे। अचानक ते•ा बारिश हुई और छत का आधा हिस्सा घिर गया। गुरप्रीत सिंह ने बताया की छत गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बार-बार सरकार के निर्देश पर हमने भी कच्चे घर के लिए फार्म भेजे थे, मगर आज तक सरकार ने कोई भी सुविधा नहीं दी। गुरप्रीत सिंह ने सरकार से मांग की है की हमें भी पक्के घर के लिए सुविधा दी जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें