शैमफर्ड लिटिल स्टार्ज में मनाया गणतंत्र दिवस
शैमफर्ड लिटिल स्टार्ज में चेयरमैन कंवल बख्शी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 05:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शैमफर्ड लिटिल स्टार्ज में चेयरमैन कंवल बख्शी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान चेयरमैन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रिसिपल मोनिका कैला ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। बच्चों ने गणतंत्र दिवस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने फलों व सब्जियों की सहायता से तिरंगे के तीन रंगों केसरी, सफेद व हरे की सहायता से कलाकृतियां बनाई। अंत में छात्रों ने राष्ट्रीय गान गाया। इस मौके पर सुधा, इंदू, वाइस प्रिसिपल विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें