जिले में चार कोरोना पॉजिटिव, लोग नहीं मान रहे नियम
जिले में कोरोना के बढ़ते केसों के बाद भी लोग अज्ञानता दिखा रहे हैं। शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अब एक्टिव केस 46 हो गए हैं। साथ ही छह लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें ठीक होने के बाद घरों को भेज दिया गया है। जिले में कुल 254 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 202 ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। जबकि छह की मौत हो चुकी है।
संवाद सहयोगी,गुरदासपुर : जिले में कोरोना के बढ़ते केसों के बाद भी लोग अज्ञानता दिखा रहे हैं। शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अब एक्टिव केस 46 हो गए हैं। साथ ही छह लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें ठीक होने के बाद घरों को भेज दिया गया है। जिले में कुल 254 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 202 ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। जबकि छह की मौत हो चुकी है।
सिविल सर्जन डॉ.किशन चंद ने बताया कि शनिवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में रेलवे कॉलोनी गुरदासपुर, बटाला रोड नगर सुधार ट्रस्ट कॉलोनी गुरदासपुर, गांव मानकौर सिंह व दौला नंगल बटाला का मरीज संक्रमित पाया गया है। रेलवे कालोनी गुरदासपुर के रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग के सैंपल पीजीआई चंडीगढ़ में लिए गए है । जहां उक्त व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति इससे पहले दो जून से 17 जून तक अन्य बीमारी के चलते ईएमसी अमृतसर में भर्ती था। जबकि बटाला रोड स्थित नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी निवासी 30 वर्षीय युवक लुधियाना के अस्पताल में मेडिकल का छात्र है और अस्पताल में ही रहता था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गांव मान कौर सिंह का एक 50 वर्षीय पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। इसके सैंपल बब्बरी स्थित सिविल अस्पताल में लिए गए थे। इसके अलावा बटाला के मोहल्ला दौला नंगल का 49 साल का मरीज संक्रमित मरीज गांव अम्मोनंगल के रिक्शा चालक के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि संक्रमित रिक्शा चालक की गत दिनों अमृतसर में मौत हो गई थी।
सिविल सर्जन डा. किशन चंद ने बताया कि जिले में कोरोना के 15 हजार 647 संदिग्ध मरीजों की सैंपलिग की गई। इसमें से 15 हजार 430 लोगों के रिपोर्ट नेगेटिव आई है।