लव मैरिज करने वाले लड़के के भाई पर किया हमला
लव मैरिज करने वाली लड़की के चचेरे भाइयों ने लड़के के चचेरे भाई पर हमला कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 07:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : लव मैरिज करने वाली लड़की के चचेरे भाइयों ने लड़के के चचेरे भाई पर हमला कर घायल कर दिया। घटना थाना दोरांगला के अंतर्गत आते एक गांव की है। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती मिथुन कुमार पुत्र बलकार चंद ने बताया कि उसके चाचा के बेटे ने कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ लव मैरिज की थी। मंगलवार की शाम जैसे ही वह अपने घर से गांव की तरफ जा रहा था तो लड़की के चाचा के बेटों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले संबंधी थाना दोरंगला की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें