Move to Jagran APP

आर्गेनिक खेती करके मिसाल बने रिटायर्ड फौजी राज¨वदर

ांव जोगर के निवासी राज¨वदर ¨सह आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद अब आर्गेनिक खेती कर रहे हैं तथा क्षेत्र के किसानों को भी इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 05:20 PM (IST)
आर्गेनिक खेती करके मिसाल बने रिटायर्ड फौजी राज¨वदर
आर्गेनिक खेती करके मिसाल बने रिटायर्ड फौजी राज¨वदर

संवाद सूत्र, बहरामपुर : गांव जोगर के निवासी राज¨वदर ¨सह आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद अब आर्गेनिक खेती कर रहे हैं तथा क्षेत्र के किसानों को भी इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। किसान राज¨वदर ¨सह ने बताया कि जुलाई 2014 में फौज से रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर आकर आर्गेनिक खेती करनी शुरू कर दी। इससे उन्हें काफी लाभ प्राप्त हुआ।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि वह बिना खाद के बासमती 1121, गेहूं, मसूर, काले चने, माह, लोकी, करेला, बैंगन, खीरा, कद्दू, टमाटर आदि की खेती करते है और हर रविवार को वह खुद गुरदासपुर में लगने वाली सब्जी मंडी में फसल को बेचते हैं। कुछ दिन पहले मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. प्रभजोत ¨सह, डॉ. अमरीक ¨सह ने उनके खेतों में जाकर उनकी फसल का निरीक्षण भी किया था और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की थी। राज¨वदर ¨सह ने कहा कि किसानों को आर्गेनिक खेती करनी चाहिए। ताकि लोगों को शुद्ध सब्जियां व अनाज मिल सके। इससे उनकी सेहत अच्छी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.