जमीन विवाद में मारपीट
जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 03:45 PM (IST)
जासं, बटाला : जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला फतेहगढ़ चूड़िया के अंतर्गत आते गांव काला अफगाना का है। पुलिस ने गांव वीला तेजा के किसान हरप्रीत सिंह के बयान पर सुमनप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, शेरबलबीर सिंह, दीदार सिंह को मिलाकर तीन महिलाओं सहित कुल पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया। किसान हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे खेतों में कार्य कर रहा था। उक्त हमलावरों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ चूड़ियां में दाखिल कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें