जमीन के विवाद में दातर से हमला, दंपती व बेटा घायल
जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में भीषण झड़प हो गई।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में भीषण झड़प हो गई। इस दौरान तेज हथियार से वार करने से एक व्यक्ति के हाथ की उंगली जड़ से कट गई उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अव्यवस्था में निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना थाना दोरांगला के गांव बैंस की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत कर दी है।
सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती घायल सुभाष चंद्र निवासी गांव बैंस ने बताया कि उनका चाचा के साथ जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। चाचा व उसके बेटों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसके हाथ की उंगली काट दी। उनके पिता सुरिदर के बाजू पर भी दातर से वार कर गहरा जख्म कर दिया। वहीं उसकी मां रूप रानी से भी मारपीट की गई। उसके पिता की बाजू पर दस से अधिक टंके लगे हैं। वहीं उसकी उंगली कटने से उसके हाथ पर भी पांच-छह टंके लगे हैं। हमलावर उन्हें घायल करने के बाद मौके से फरार हो गए। उन्हें परिवारिक सदस्यों ने दोरांगला के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से सिविल अस्पताल गुरदासपुर में उन्हें एक्सरे के लिए भेजा गया है। इस संबंधी थाना दोरांगला पुलिस को शिकायत दर्ज कर दी गई है।