गुरुद्वारा साहिब का रास्ता बंद, 6 महीने से नरक की जिंदगी जी रहे 'किला लाल सिंह' के लोग
किला लाल सिंह गांव में सीवरेज कार्य के बाद मुख्य गली की मरम्मत न होने से ग्रामीण पिछले छह महीने ...और पढ़ें
-1789801814440_m.webp)
पूर्व सरपंचों व ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाली पर सरकार को दी चेतावनी
HighLights
छह महीने से सीवरेज कार्य के बाद गली की मरम्मत नहीं हुई
गुरुद्वारा और स्कूलों को जाने वाला रास्ता कीचड़ से भरा
सरपंच पुत्र ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है
संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह। देश को आजाद हुए आठ दशक बीत चुके हैं तथा अब तक आई कई सरकारों ने करोड़ों रुपए गांव की गलियों नालियां के रखरखाव पर खर्च किए होंगे।
मगर आज भी कई गांव में देखें तो गाली नालियां गंदे पानी से भरी हुई है तथा लोग पानी व कीचड़ में ऐसे ही गुजरने को मजबूर है। इसी तरह की ही एक उद्दाहरण हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां के अंतर्गत आते गांव किला लाल सिंह में देखने को मिल रही है।
जहां गांव निवासी पिछले करीब 6 महीने से नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर है।
गांव की मुख्य गली जो कि कई गलियों को आपस में जोड़ने का मुख्य साधन है तथा गुरुद्वारा साहब जाने के लिए भी यही एक मुख्य गली है। यह गली पिछले करीब 6 महीने से अपने हालातो पर आंसू बहा रही है। मगर अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
इस संबंधी जानकारी देते गांव के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह, प्रगट सिंह, डॉक्टर गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह नंबरदार, लवली रंधावा, पवित्र रंधावा, प्रधान निर्मल सिंह पड्डा, प्रगट सिंह गिल, डॉक्टर सुखदेव सिंह, डॉक्टर हरदेव सिंह, गगनदीप सिंह गिल, सूबेदार मलविंदर सिंह, पूर्व पंच हरविंदर सिंह, दीप नंबरदार, अतविंदर सिंह, मास्टर सविंदर सिंह, महेंद्र सिंह सहित और अन्य गांव निवासीयों से बात की।
उन्होंने बताया कि गांव के मौजूदा सरपंच के पुत्र डॉ गुरदित्त सिंह की तरफ से करीब 6 महीने पहले गांव की मुख्य गली जो की सैकड़ो घरों की तरफ जाती है तथा साथ ही गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल तथा सरकारी मिडिल स्कूल की तरफ भी जाती है तथा सबसे मुख्य बात इस गली के बीच में ही गुरुद्वारा साहब सुशोभित है।
जहां गांव की संगत सुबह-शाम गुरु घर में नतमस्तक होने के लिए आती है। उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले गांव के सरपंच के बेटे ने गांव में सीवरेज डालने के लिए इस गली की खुदाई की गई थी।
मगर सीवरेज डालने के बाद यह गली को अपने हालातों पर ही उनकी तरफ से छोड़ दिया गया तथा इस गली की रिपेयर तक नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जब भी थोड़ी सी बरसात होती है तो इस गली में इतना कीचड़ हो जाता है कि इसमें से गुजरना बहुत ही मुश्किल होता है।
गुरुद्वारा साहब जाने वाली संगत को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तथा स्कूल जाने वाले बच्चे गली में बड़े स्तर पर कीचड़ होने की वजह से स्कूल तक नहीं जा सकते।
उन्होंने कहा कि जब इस गली की रिपेयर वह नहीं कर सकते थे तो उनको गाली नहीं खोदनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यां तो डॉक्टर गुरदित्त सिंह यह कह दे कि वह गली नहीं बना सकते तो गांव वाले आपस में मिलकर ही इस गली को बना लेंगे। क्योंकि यह गली एक मुख्य गली है। हर एक दुख सुख में गुरुद्वारा साहब में गांव निवासी प्रोग्राम करते हैं तथा इस गली में से गुजरते वक्त सभी को भारी परेशानी पेश आती है। मगर लंबा समय बीतने तक अभी तक भी उनकी इस मुश्किल का कोई हल नहीं किया गया।
इस संबंधी जब किला लाल सिंह की सरपंच जसबीर कौर के पुत्र डॉ गुरदित्त सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंधी उनकी हलका इंचार्ज जोबन सिंह रंधावा तथा मंडी बोर्ड के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है तथा उनकी तरफ से उन्हें यह विश्वास दिलाया गया है कि बहुत ही जल्द इस गली को बनवा दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले मंडी बोर्ड की तरफ से इस गली में वेट मिक्स की एक लेयर डाल दी गई है तथा करीब एक हफ्ते तक गली पूरी तरह से बनवाकर तैयार कर दी जाएगी।
