Punjab: घर व प्लॉट में कर रहा था अफीम की खेती, 8.800 किलो पौधे के साथ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
Gurdaspur Crime मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपित राहुल निवासी पुरानी बागड़ियां ने अपने घर के आंगन और घर के बाहर सड़क पर स्थित प्लाट में अफीम के पौधे लगा रखे हैं। आरोपित इस समय अफीम की खेती वाले स्थान पर सफाई कर रहा है।
गुरदासपुर, जागरण संवाददाता। पुलिस ने ड्रेन पुली भैणी मियां खां के पास से घर व प्लाट में अफीम की खेती करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है।
थाना भैणी मियां खां के एसआइ सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रहे थे।
इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपित राहुल निवासी पुरानी बागड़ियां ने अपने घर के आंगन और घर के बाहर सड़क पर स्थित प्लाट में अफीम के पौधे लगा रखे हैं।
सफाई करते हुए पकड़ा
आरोपित इस समय अफीम की खेती वाले स्थान पर सफाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने आरोपित के घर के पास प्लाट में छापेमारी कर उसे काबू कर लिया।
आरोपित के घर व प्लाट से अफीम के 8 किलो 800 ग्राम हरे पौधे बरामद हुए। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुछ समय पहले भी दर्ज हुआ मामला
थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने अफीम के 80 पौधों सहित सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआई मोहन लाल ने बताया कि प्यारा सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी पुरानीया बागडिय़ा ने अपनी मोटर के पास अपनी जमीन में गन्ने की काश्त की हुई है। जिसमें गन्ने की फसल काट ली गई है। उसमें कुछ अफीम की खेती की हुई है।
अफीम के 80 पौधे बरामद
गत शुक्रवार को भी आरोपित अफीम की खेती में सफाई कर रहा है, के बारे में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपित को काबू किया गया। चेकिंग के दौरान पता चला कि आरोपित ने अफीम के 80 पौधे खेत में लगाए हुए थे। जिनका वजन 14 किलो 410 ग्राम है।