Move to Jagran APP

Punjab News: खैर के पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

पंजाब में खैर के पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। जिसमें से एक को स्थानीय लोगों ने वन विभग को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार रात 230 बजे के करीब घटित हुई।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Mon, 06 Feb 2023 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 06:26 PM (IST)
Punjab News: खैर के पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
खैर के पेड़ काट रहे लोगों को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

संवाद सूत्र, सरना: यूबीडीसी के किनारे जंगलात विभाग की जमीन पर लगे खैर के पेड़ काट रहे लोगों को गांव फरीदानगर के लोगों ने पकड़ लिया। पेड़ काटने वाले तीन-चार लोग थे। जिसमें से एक को स्थानीय लोगों ने वन विभग को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार रात 2:30 बजे के करीब घटित हुई।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Firozpur News: एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर फिरोजपुर रेल मंडल ने लगाया 2.16 करोड़ का जुर्माना

दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण एरिया में रात का पहरा लगवाया जा रहा है ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। इसी श्रंख्ला के तहत गांव फरीदानगर में रात को गांववासी पहरा दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें नहर के किनारे जंगलात विभाग की जमीन पर लगे पेड़ों के किसी द्वारा काटने की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोग नहर के किनारे पहुंचे जिन्हें देख कर खैर के पेड़ काट रहे तीन-चार लोग भागने लगे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: बहिबल इंसाफ मोर्चे का अनिश्चितकालीन धरना जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से लोग हो रहे परेशान

जिसमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद सुबह छह बजे विभाग के गार्ड मुनीष को स्थानीय लोगों ने सूचित किया। गार्ड मुनीष ने बताया कि लोगों द्वारा सूचित करने के बाद वह मौके पर पहुंचे और उक्त पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.