विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल की बारिश से पंजाब में बाढ़ का खतरा, सीमा से जुड़े इलाकों में अलर्ट जारी; घरों के आसपास पहुंचा पानी

Published: Tue, 19 Aug 2025 08:47 AM (IST)

हिमाचल में भारी वर्षा और जम्मू के कठुआ में बादल फटने से पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर में बाढ़ का ...और पढ़ें

हिमाचल की बारिश से पंजाब में बाढ़ का खतरा (जागरण फोटो)
हिमाचल की बारिश से पंजाब में बाढ़ का खतरा (जागरण फोटो)

जागरण टीम, गुरदासपुर। हिमाचल में हो रही भारी वर्षा और जम्मू के कठुआ में रविवार को बादल फटने की घटना ने पंजाब के जिले पठानकोट और गुरदासपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

पठानकोट के उज्ज दरिया में सोमवार को राजबाग बैराज से छोड़े गए 1.45 लाख क्यूसेक पानी से पाकिस्तान से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

यहां जिले के छह गांव पहले से ही देश से कटे हुए हैं और दरिया में पानी छोड़े जाने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसी तरह रावी दरिया में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गुरदासपुर में प्रशासन ने दरिया के किनारे बसे लोगों को दरिया से 200 मीटर दूर रहने और तीन दिन तक अलर्ट पर रहने को कहा है।

यहां पाकिस्तान से सटी सीमा पर भी जलभराव होने के बावजूद बीएसएफ के जवान लगातार डटे हुए हैं। कई जगह बीएसएफ की पोस्ट तक पानी भर गया है और पेट्रोलिंग के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यही हालात अमृतसर के अजनाला के भी हैं।

पौंग बांध से पानी छोड़े जाने से सतलुज दरिया में जलस्तर बढ़ने पर फाजिल्का के तीन गांवों में अब भी किश्ती के सहारे आना जाना ही संभव हो पा रहा है। फिरोजपुर के 20 गांवों हालात कुछ सुधरे हैं लेकिन यहां मवेशियों के लिए चारे की कमी हो गई है।