पंजाब चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी अकाली दल! धारीवाल में गर्जे काकी, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का बड़ा मंत्र
शिरोमणि अकाली दल ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए धारीवाल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

शिरोमणि अकाली दल का 'मिशन 2027'।
HighLights
धारीवाल में शिरोमणि अकाली दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श
कंवलप्रीत काकी ने जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत करने पर जोर दिया
संवाद सूत्र, धारीवाल। शिरोमणि अकाली दल को जमीनी स्तर पर ओर मजबूत करने और आने वाले 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के सीनियर नेताओं और वर्करों की मीटिंग धारीवाल में हुई।
कादियां हलके के सीनियर नेता और शिरोमणि अकाली दल के महासचिव कंवलप्रीत सिंह काकी खास तौर पर मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग के दौरान मौजूदा राजनीतिक हालातों, और पार्टी को गांव स्तर पर मज़बूत करने तथा वर्करों को इकट्ठा करने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार विर्मश किया गया।
इस मौके पर कंवलप्रीत सिंह काकी ने नेताओं और वर्करों को कहा कि पार्टी की मज़बूती के लिए सभी नेताओं और वर्करों को मिलकर काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने और लोगों से सीधा संपर्क बढ़ाने के लिए अभी से कोशिशें तेज़ कर देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखे और आपसी तालमेल को और मज़बूत करना समय की मुख्य जरूरत है।
मीटिंग में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी में अपना अटूट विश्वास जताया और पार्टी की मज़बूती के लिए पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया। इस मौके पर सुखपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह रियाड़, कुलबीर सिंह रियाड़ जिला अध्यक्ष किसान विंग, जत्थेदार सतनाम सिंह, मनजीत सिंह कंग, बाबा नत्था सिंह संधवां, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह, मेजर सिंह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, रामजीत सिंह, बलजीत सिंह, अशोक शर्मा, सुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गरीब सिंह, गुरजीत सिंह , हरमनजीत सिंह, सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
