न्यू खालसा टैक्सी स्टैंड यूनियन के परगट सिंह बने प्रधान
न्यू खालसा टैक्सी स्टैंड बटाला यूनियन की तरफ से बैठक की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 03:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, बटाला : न्यू खालसा टैक्सी स्टैंड बटाला यूनियन की तरफ से बैठक की गई। इसमें यूनियन की तरफ से सर्वसम्मति के साथ परगट सिंह को यूनियन का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान यूनियन की तरफ से नवनियुक्त प्रधान को फूल माला डाल कर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त प्रधान पकगट सिंह ने अपनी यूनियन को आश्वासन दिया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे और अपनी यूनियन के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे। इस मौके पर जसबीर सिंह जस्सी, सरदार कुलवंत सिंह, जीवन सिंह, दिलबाघ सिंह, मनजीत सिंह, कश्मीर सिंह, बलदेव सिंह, सुखविदर सिंह, दीप सिंह, भजन सिंह व हैप्पी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें