बहरामपुर के थाना प्रभारी को किया सम्मानित
ग्राम सुधार सभा बहरामपुर ने प्रधान विजय सलारिया के नेतृत्व में थाना बहरामपुर का चार्ज संभालने पर अवदेश सिंह को बुके भेंट कर स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 02:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहरामपुर : ग्राम सुधार सभा बहरामपुर ने प्रधान विजय सलारिया के नेतृत्व में थाना बहरामपुर का चार्ज संभालने पर अवदेश सिंह को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभा के सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि पुलिस विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में जनता का अधिक से अधिक सहयोग करेंगे। इस मौके पर अशोक महाजन, देस राज, प्रधान चरणदास, तरसेम कुमार, रिटा. सीनियर पोस्ट मास्टर तरसेम मेहता, ठाकुर राम सिंह, जयकरण सिंह, धीरज कुमार, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें