बटाला में देर रात चला सर्च ऑपरेशन, तीन संदिग्ध पकड़े
शहर में मंगलवार की देर रात थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपने अंतर्गत आते क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
जागरण संवाददाता, बटाला : शहर में मंगलवार की देर रात थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपने अंतर्गत आते क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। यह सर्च ऑपरेशन गांधी कैंप, गौंसपुरा, मान नगर नगर, गांधी कैंप में चलाया गया। टीम का नेतृत्व थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुख्तियार सिंह, एसआइ बलबीर सिंह, एएसआइ नरजीत सिंह के नेतृत्व में चला। गौरतलब है कि बटाला से लेकर पठानकोट का क्षेत्र कई दिनों से हाई-अलर्ट पर चल रहा है। इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा प्रतिदिन विभिन्न जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार रात को थाना सिविल लाईन पुलिस ने अपने अधीन क्षेत्रों में सर्च आप्रेशन चलाया। यह सर्च ऑपरेशन रात दस बजे से लेकर 12 बजे तक चला। फिलहाल पुलिस ने कहा कि यह उनका रुटीन चेकिग था। पुलिस अधिकारियों के आदेश मुताबिक जगह-जगह पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लोगों की सहायता के लिए पुलिस द्वारा नंबर जारी किया गया। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएंगा। ये इलाके पुलिस के निशाने पर
बटाला के गांधी नगर, गौंसपुरा, मान नगर, गुरनाम नगर क्षेत्र पुलिस के निशाने पर हैं। इन इलाके में 50 फीसद लोगों के खिलाफ अदालत में केस चल रहे हैं। इन इलाकों में नशा बिकना आम बात है। पिछले समय पुलिस ने यहां से कई लोगों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया। यहां रहने वाले कुछ तस्करों के अन्य जिलों के तस्करों के साथ संबंध है।