शहीद बलबीर सिंह शहादत को किया याद
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में शहीद बलबीर सिंह का श्रद्धांजलि समारोह मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी पुलिस राजेश कुमार ने की। इस मौके पर उनके नाम पर एक पौधा भी लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में शहीद बलबीर सिंह का श्रद्धांजलि समारोह मनाया गया। इसकी अध्यक्षता एसपी पुलिस राजेश कुमार ने की। इस मौके पर उनके नाम पर एक पौधा भी लगाया गया। काबिलेजिक्र है शहीद बलबीर सिंह डीएवी स्कूल लड़के में छात्र रहे हैं। आतंकवाद से लड़ते हुए बलबीर सिंह ने शहादत का जाम पिया था। एसपी ने कहा कि हमें अपने देश की सुरक्षा के लिए जान देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। बलबीर सिंह ने अपनी जान पर खेल कर देश की रक्षा की है। ऐसे शूरवीरों की बहादुरी से हमें सीख लेनी चाहिए। स्कूल के प्रिसिपल पवन शर्मा ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें