खेतों में गिरा पीटर रेहड़ा, चालक घायल
गांव पाहड़ा में तेज रफतार पीटर रेहड़ा अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 10:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गांव पाहड़ा में तेज रफतार पीटर रेहड़ा अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। लेकिन पीटर रेहड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी देते हुए घायल वीरु ने बताया कि वे गांव पाहड़ा में एक भट्ठे पर ईंट ढोहने का काम करता है। रविवार की शाम वे गुरदासपुर से ईंटों से भरे पीटर रेहड़े को अनलोड करके जब गांव पाहड़ा में भट्ठे पर जा रहा था तो गांव में ही पुली वाले मोड़ पर पीटर रेहड़ा अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में गिर गया। उसने बताया कि हादसे में उसे मामूली चोटें आईं है। जबकि उसका पीटर रेहड़ा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें