कोरोना से धंदल के व्यक्ति की दुबई में मौत
निकटवर्ती गांव धंदल के एक 52 वर्षीय व्यक्ति महंगा सिंह की दुबई में कोरोना से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काहनूवान : निकटवर्ती गांव धंदल के एक 52 वर्षीय व्यक्ति महंगा सिंह की दुबई में कोरोना से मौत हो गई। महंगा सिंह के भाई सुखचैन सिंह ने बताया कि उनका भाई दस साल से दुबई में काम कर रहा था। डेढ़ वर्ष पहले ही उनका भाई दुबई वापस लौटा था। 31 मई को दुबई से महंगा सिंह के बेटे ने फोन किया कि उनके पिता की कोरोना से एक अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि महंगा सिंह का दुबई में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान पंचायत व गांव वासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक व्यक्ति रोजी रोटी के लिए ही दुबई गया था। उसके बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें