Move to Jagran APP

मोदी राज में लोगों को तो क्या मंत्रियों को भी बोलने का अधिकार नहीं : जाखड़

केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पांच वर्षो में किसान जवान मजदूर और दुकानदार परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 11:17 PM (IST)
मोदी राज में लोगों को तो क्या मंत्रियों को भी बोलने का अधिकार नहीं : जाखड़
मोदी राज में लोगों को तो क्या मंत्रियों को भी बोलने का अधिकार नहीं : जाखड़

संवाद सहयोगी, काहनूवान : केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पांच वर्षो में किसान, जवान, मजदूर और दुकानदार परेशान हैं। यह बात लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने विधानसभा हलका कादियां में हलका विधायक फतेह सिंह बाजवा के नेतृत्व में आयोजित चुनावी बैठकों को संबोधित करते कहे। शुक्रवार को कादियां के गांव तुगलवाल, राजू बेला, सैदोवाल, जागोवाल बेट और काहनूवान में बैठकें की गई।

prime article banner

जाखड़ ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिए अलग बजट पेश किया जाएगा। इस समय देश का किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि जब तक खेतीबाड़ी व खेती संस्थानों में सुधार नहीं किया जाता तब तक देश का विकास नहीं हो सकेगा। मोदी के राज में आम लोग तो क्या उसके मंत्री भी बोलने का अधिकार नहीं रखते। जब भी कैबिनेट मंत्री कुछ बोलना चाहते हैं, तो मोदी और अमित शाह, जेतली विभिन्न मामलों में उन्हें उलझा देते हैं। उनकी जुबान लोग मुद्दों से बंद करवा देते है।

इस अवसर पर कांग्रेसी के जिला प्रधान रोशन जोसफ, शिरोमणि कमेटी सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल, ठाकुर बलराज सिंह, सुखप्रीत सिंह रियाड़, भूपिदरपाल सिंह, बलविदर सिंह राजू औलख, मास्टर मनजिदर सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह छिछरा, सरपंच भगवंत सिंह बाजवा, सरपंच बलजीत सिंह संधू, सरपंच विक्रम ठाकुर, बलविदर सिंह भिदा, राहुल शर्मा, सरपंच बलविदर सिंह ने भी संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.