लापरवाह लोगों से छह माह में पुलिस ने वसूला 70.69 लाख
कोरोना वायरस भले ही कमजोर हो गया है। लेकिन लोगों को इतने लापरवाह नहीं होना चाहिए।
राजिदर कुमार, गुरदासपुर : कोरोना वायरस भले ही कमजोर हो गया है। लेकिन लोगों को इतने लापरवाह नहीं होना चाहिए। हालांकि जिला पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पहले की तरह तंज कसा रखा है। जिला पुलिस गुरदासपुर ने मुंह पर मास्क न पहनने, शरीरिक दूरी के नियम की पालना न करने वाले, सार्वजनिक स्थल पर थूकने, होम क्वारंटाइन की उल्लंघना करने पर पिछले छह महीनों में कुल 15013 लोगों के चालान कर उनसे 70.69 लाख 700 रुपये जुर्माना वसूला गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर लाखों रुपये जुर्माना वसूला एसएसपी डा.राजिदर सिंह सोहल के मुताबिक जिले में 21 मई से लेकर 20 नवंबर तक मास्क न पहनने पर 13422 लोगों के चालान काटे गए। जिनसे 62.72 लाख 330 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले 864 चालान काटे गए। जिनसे 3.74 लाख 400 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह शरीरिक दूरी के नियम की उल्लंघना करने पर 718 चालान काटे गए। इनसे 4.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। होम क्वारंटाइन की उल्लंघना करने पर नौ लोगों के चालान काटकर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस ने 13651 के काटे चालान
एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने अधूरे दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहनों के 13291,चौपहिया वाहन के 98 चालान व 262 व्हीकल इंपाउंड किए गए हैं। इसी तरह कुल 13651 लोगों के चालान काटे गए हैं। कोविड खत्म नहीं हुआ,नियमों का पालन करें
जिले में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग अब लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। कोरोना के केस अब फिर से बढ़ने लगे हैं। हालांकि जिला प्रशासन व सेहत विभाग द्वारा लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। फिर भी लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क व शरीरिक दूरी बनाए बिना घूमते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल हमें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क पहनकर निकलना चाहिए। वहीं शरीरिक दूरी का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथ को सेनिटाइज करें। मास्क न लगाने पर दो लोग नामजद
बटाला : जिला पुलिस बटाला की तरफ से बीते दिन विभिन्न क्षेत्रों से मास्क न लागने, नियमों की उल्लघंना करने के आरोप में दो व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अंकुश वासी बाईपास व तजिदरपाल सिंह वासी श्री हरगोबिदपुर की तौर पर हुई है। इन आरोपियों पर मास्क ना पहनने व बिना किसी काम देर रात अपने घरो से बाहर घूमने, नियमों की उल्लघंना करने का आरोप लगा है। जिला पुलिस बटाला ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।