पारस जुल्का को मिला राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा नेशनल यूथ अवॉर्ड फंक्शन ऑफ इंडिया के सहयोग से यूथ फॉर पीस प्रोग्राम देश की राजधानी नई दिल्ली में करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 04:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा नेशनल यूथ अवॉर्ड फंक्शन ऑफ इंडिया के सहयोग से यूथ फॉर पीस प्रोग्राम देश की राजधानी नई दिल्ली में करवाया गया। इसमें बटाला शहर के युवक पारस जुल्का को राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। पिछले दिनों दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय युवा कांफ्रेंस के दौरान भारत में विभिन्न राज्यों में निस्वार्थ भावना से सरकार के साथ जुड़कर काम कर रहे युवाओं को उनके कामों को देखते हुए राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान देश के उन युवाओं को दिए जाते हैं, जिसने देश हित के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग किया हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें