कांग्रेसी बोले-विकास कार्य पूरी पारदर्शिता से करवाए जाएंगे
कांग्रेस के पदाधिकारियों व वर्करों की बैठक सोशल मीडिया इंचार्ज कंवरप्रताप सिंह गिल की अध्यक्षता में कांग्रेस ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब के महासचिव व स्वर्णकार यूनियन धारीवाल के प्रधान रजिदर कुमार लवली के निवास में हुई।
संवाद सूत्र, धारीवाल : कांग्रेस के पदाधिकारियों व वर्करों की बैठक सोशल मीडिया इंचार्ज कंवरप्रताप सिंह गिल की अध्यक्षता में कांग्रेस ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब के महासचिव व स्वर्णकार यूनियन धारीवाल के प्रधान रजिदर कुमार लवली के निवास में हुई। इस दौरान पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो पर विस्तार से चर्चा करते हुए चल रहे विकास कार्यो में और पारदर्शता लाने के लिए विचार सांझे किए। कंवरप्रताप सिंह गिल व रजिदर कुमार लवली ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि हलका विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा का आदेश है कि पार्टी वर्कर चल रहे विकास कार्यो को मौके पर करवाएं, ताकि प्रयोग किए जा रहे मटीरियल का इस्तेमाल सही तरीके से हो सकें। नेताओं ने कहा कि शहर में रहते विकास कार्यो संबंधी विधायक बाजवा को अवगत करवा दिया है। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही विशेष ग्रांट लाकर इन्हें पूरा करवाया जाएगा और लोगों के साथ किए वायदों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर रजिदर कुमार लवली, एडवोकेट राकेश रणीया, नोनी खोसला, नारायण मल्होत्रा, सरदारी लाल रणीयां, अमनदीप सिंह चाहल, रमेश बाली, यूथ प्रधान अमित धुन्ना, विजय सचदेवा, विजय वर्मा, लक्की लंबड़, मुकेश, अशोक सेठ आदि उपस्थित थे।