Move to Jagran APP

सरकार के डंडे के बाद सिविल में पहुंच कर जानकारी दे रहे एनआरआइ

पंजाब सरकार की ओर से एनआरआइज के पासपोर्ट रद करने की चेतावनी देने के बाद अब घरों में छिपे हुए एनआरआज घर से बाहर निकलकर स्वास्थ्य विभाग को अपने विदेश से आने संबंधी जानकारी दे रहे हैं। ये अपना मेडिकल चेकअप भी करवा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:07 AM (IST)
सरकार के डंडे के बाद सिविल में पहुंच कर जानकारी दे रहे एनआरआइ
सरकार के डंडे के बाद सिविल में पहुंच कर जानकारी दे रहे एनआरआइ

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : पंजाब सरकार की ओर से एनआरआइज के पासपोर्ट रद करने की चेतावनी देने के बाद अब घरों में छिपे हुए एनआरआज घर से बाहर निकलकर स्वास्थ्य विभाग को अपने विदेश से आने संबंधी जानकारी दे रहे हैं। ये अपना मेडिकल चेकअप भी करवा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने दो दिन पहले मीडिया के माध्यम से प्रदेश भर में छिपे बैठे एनआरआईज को अपनी जानकारी संबंधित जिला प्रशासनिक अधिकारियों को देने की अपील की थी। उन्होंने साथ ही कहा था कि अगर ऐसे लोग अपनी जानकारी नहीं देते तो इनके पासपोर्ट रद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गुरदासपुर सिविल अस्पताल में अब तक करीब 14 एनआरआइज सिविल में अपनी जानकारी देने के साथ साथ मेडिकल भी करवा रहे हैं। आठ फरवरी के बाद से आए एनआरआइज दे रहे जानकारी

loksabha election banner

सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. चेतना के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किस महीने पंजाब पहुंचे एनआरआइज को अपनी जानकारी सिविल प्रशासन को देनी है। उन्होंने बताया कि जनवरी व फरवरी माह से संबंधित एनआरआइज सिविल में पहुंच रहे हैं, जबकि आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की संख्या और बढ़ने के आसार हैं। लोग खुद दे रहे जानकारी

राज्य के सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह के इस बयान के बाद शहर व गांव स्तर पर रहने वाले लोग एनआरआईज के अपने मोहल्लों में आने की जानकारी खुद पुलिस प्रशासन को दे रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में एनआरआइज के आने संबंधी गुरदासपुर जिले से पूरा डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएगा। जिसके बाद इन सभी एनआरआईज की मेडिकल जांच भी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.