एनआरआइ ने इलाज के लिए गरीब की मदद की
विदेश में रहते युवाओं ने एक करंट लगे लड़के को इलाज के लिए एक लाख 25 हजार रुपये की मदद की है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी,गुरदासपुर : विदेश में रहते युवाओं ने एक करंट लगे लड़के को इलाज के लिए एक लाख 25 हजार रुपये की मदद की है।
गुरदासपुर के बहरामपुर रोड निवासी नरेंद्र सिंह को पता चला था कि बटाला निवासी लड़का करंट की चपेट में आने के चलते पैसे की कमी होने के कारण इलाज से वंचित है। जिसके चलते उसने विदेश में रहते अपने कुछ पंजाबी भाइयों के साथ इस संबंधी उनको बताया। उसके बाद पंजाबी भाइयों ने कैलिफोर्निया से मिलकर उक्त नौजवान के इलाज के लिए एक लाख 25 हजार की सहायता राशि नरेंद्र सिंह के अकाउंट में डाल दी। उक्त राशि नरेंद्र सिंह ने डॉ लोकेश कुमार पूर्व पार्षद तथा दर्शन कुमार उर्फ बिल्ला पूर्व पार्षद की उपस्थिति में उसके घर पहुंच कर उसके पिता गुरसेवक सिंह को दे दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें