बुर्ज साहिब स्कूल ने हॉकी में घुम्मणकलां को हराया
श्री गुरु अर्जुन देव खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुर्ज साहिब धारीवाल में ¨प्रसिपल अनूप ¨सह के प्रबंधों में मेजर ध्यान चंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, धारीवाल : श्री गुरु अर्जुन देव खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुर्ज साहिब धारीवाल में ¨प्रसिपल अनूप ¨सह के प्रबंधों में मेजर ध्यान चंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसमें एईओ मेडल सरिता शर्मा, नीटा मल्ल व संजीव शर्मा ने विशेष तौर पर शामिल होकर बच्चों को खेलों के साथ साथ पढ़ाई की ओर से ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान स्कूल में वालीबाल , खो-खो तथा थ्री लैग रेस खेलें करवाई गई। इसके अलावा बुर्ज साहिब स्कूल तथा घुम्मणकलां स्कूल की टीमों के बीच हॉकी मैच करवाया गया। इसमें बुर्ज साहिब की टीम 4-1 के फर्क से विजेता रही। इस मौके पर ¨प्रसिपल अनूप ¨सह, बाउ सुरजीत राज, दलजीत ¨सह, र¨जदर ¨सह, प्रभजोत ¨सह, रमन जंबा, तरसेम ¨सह, कुल¨वदर ¨सह, संतोख ¨सह, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।