Move to Jagran APP

सनी देयोल का काम के प्रति जुनून विनोद खन्ना की दिलाता है याद : गिल

धारीवाल वूलन मिल के कर्मचारियों को नौ-नौ महीने का वेतन जारी करवाने पर भाजपा धारीवाल मण्डल ने मंडल प्रधान नवनीत विज के नेतृत्व में सांसद सनी देयोल का धन्यवाद किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 03:39 PM (IST)
सनी देयोल का काम के प्रति जुनून विनोद खन्ना की दिलाता है याद : गिल
सनी देयोल का काम के प्रति जुनून विनोद खन्ना की दिलाता है याद : गिल

संवाद सूत्र, धारीवाल : धारीवाल वूलन मिल के कर्मचारियों को नौ-नौ महीने का वेतन जारी करवाने पर भाजपा धारीवाल मण्डल ने मंडल प्रधान नवनीत विज के नेतृत्व में सांसद सनी देयोल का धन्यवाद किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सांसद का धन्यवाद करने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखा गया।

loksabha election banner

परमिदर गिल ने कहा कि सनी देयोल ने मिल कर्मचारियों के वेतन की 17 करोड़ की राशि दिलवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। सनी देयोल को सांसद बने हुए थोड़ा ही समय हुआ है। इतने कम समय में उनके द्वारा किए गए काम इस बात का सबूत है कि वे गुरदासपुर लोकसभा हलके के लोगों द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी को लेकर कितने सजग हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वो यहां काम करने आए हैं, बातें करने नहीं। उनका अपने काम के प्रति जुनून पूर्व सांसद विनोद खन्ना की याद ताजा करता है। सांसद सनी देयोल मिल कर्मचारियों का बकाया वेतन भी जल्द जारी करवाने के लिए प्रयासरत हैं। नवनीत विज ने कहा कि बिना वेतन के गुजारा करने के बारे में सोचना ही नामुमकिन है। इस अवधि के दौरान मिल कर्मचारियों ने किन मुश्किल हालात का सामना किया होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

उन्होंने इस नेक काम के लिए सांसद सनी देयोल, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के साथ साथ पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, गुरदासपुर प्रभारी नरेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल द्वारा किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर राजेश सूद, अमित सूद, पवन अबरोल, कुलदीप बल्लगन, आशु पहलवान, सुनील बल्लगन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.