राफेल डील में गड़बड़ी का आरोप, विधायक ने पीएम का पुतला फूंका
विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा ने राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वर्करों के साथ मिलकर पीएम मोदी का पुतला जलाया। पहले समूह कांग्रेसी नेता वर्कर स्थानीय कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। इसके उपरांत मार्च करते हुए स्थानीय जहाज चौक में पहुंचे। यहंा पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : विधायक ब¨रदरमीत ¨सह पाहड़ा ने राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वर्करों के साथ मिलकर पीएम मोदी का पुतला जलाया। पहले समूह कांग्रेसी नेता वर्कर स्थानीय कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। इसके उपरांत मार्च करते हुए स्थानीय जहाज चौक में पहुंचे। यहंा पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विधायक पाहड़ा ने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान देश को हर पक्ष के तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। चुनावों के दौरान जो देश की जनता के साथ वादे किए गए थे। वह भी वफा नहीं किए गए। देश का नौजवान बेरोजगारी के कारण सड़कों पर भटक रहा है और कई तरह के टैक्सों के बोझ आम लोगों पर डाल दिए गए है। इसके अलावा सरकार सिर्फ बड़े कारोबारी घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि फ्रांस की कंपनी के साथ राफेल जहाज की डील के दौरान जहाजों के निर्माण का काम अनिल अंबानी की कंपनी को दे दिया गया। इस कंपनी को इस क्षेत्र में कोई तजुर्बा नहीं है।
इस मौके पर लोक सभा इंचार्ज बिक्रम पहलवान, सचिव गुर¨पदर ¨सह माहल, यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान एडवोकेट बलजीत ¨सह पाहड़ा, केपी पाहड़ा, अनिल राए, सम्राट महाजन, गोल्डी भुंबली, ह¨रदर ¨सह, गगनदीप ¨सह, लाडी बब्बेहाली, सोनी बब्बेहाली, सरवन ¨सह, ¨कदा पूरेवाल, बब्बू बब्बेहाली , मलकीत ¨सह, गगन महाजन आदि उपस्थित थे।
देश को सही तथ्यों की जानकारी दें पीएम : विधायक
विधायक ने कहा कि राफेल डील में केंद्र सरकार ने 1 लाख 20 हजार करोड़ का कथित घपला किया है, जो अब तक देश का सबसे बड़ा घपला है। उन्होंने मांग की है कि अनिल अंबानी की कंपनी को दिया गया ठेका वापस लिया जाए और जहाजों की कीमत संबंधी समूह देश वासियों को सही तथ्यों की जानकारी दी जाए।