मोदी व कैप्टन सरकार किसान विरोधी : कामरेड बख्तपुर
कस्बे में पंजाब किसान यूनियन के कामरेड सुखदेव सिंह भागोकावां के नेतृत्व में बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, कलानौर : कस्बे में पंजाब किसान यूनियन के कामरेड सुखदेव सिंह भागोकावां के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें प्रदेश किसान नेता बलबीर सिंह रंधावा, अश्विनी कुमार व लिब्रेशन के प्रदेश सचिव कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा शामिल हुए।
कामरेड गुरमीत सिंह ने कहा कि किसानों को जत्थेबंदक करना समय की जरूरत बन गई है। केंद्र व पंजाब सरकार की सरकारें किसान विरोधी साबित हुई है। इससे किसान वर्ग बड़े संकट में है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान सरकारों की गलत नीतियों से आत्महत्या के रास्ते पर चल पड़ा है। किसानों को अपने अधिकारों के लिए जत्थेबंदक होना अति जरूरी है। इसके लिए हमें सरकारों का विरोध करने के लिए एक प्लाटफार्म पर खड़ा होने की जरूरत है।
मोदी सरकार द्वारा पास किए गए नागरिकता संशोधन कानून के प्रस्ताव एलपीआर व एनआरसी स्कीम के खिलाफ चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत 25 मार्च लुधियाना में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में गुरदेव सिंह को जिला कन्वीनर चुना गया। इस मौके पर अनूप सिंह, जरनैल सिंह, धीर सिंह आदि उपस्थित थे।