विधायक पाहड़ा ने गांव नरपूर में विकास कार्यों का लिया जायजा
विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने शनिवार को गांव नरपूर में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने गांव के लोगों को आ रही समस्याओं को सुना।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर :
विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने शनिवार को गांव नरपूर में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने गांव के लोगों को आ रही समस्याओं को सुना। उनके साथ लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद थे।
विधायक पाहड़ा ने कहा कि गांव युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गांव की गलियों, नालियों को पक्का करने के साथ-साथ सड़कों को नए सिरे से बनवाया जा रहा है। गांव की विकास कार्य करवाकर तस्वीर बदल दी गई है। उनकी ओर से गांव में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया है। गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनी गई, जिनका मौके पर ही हल किया गया। उन्होंने कहा कि हलके के प्रत्येक गांव व शहरी इलाके में रह रहे लोगों की हरेक समस्या को दूर किया जा रहा है। किसी भी गांव व शहरी एरिया में लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा हलका गुरदासपुर को विकास पक्षों राज्य के अग्रिम हलकों में शामिल किया गया है। गुरदासपुर हलके की विकास करवाकर नुहार बदल दी गई है। इस मौके पर सरपंच धर्म सिंह, मलकीत सिंह, जसवंत सिंह, निशान सिंह, राज कौर, निर्मल सिंह, भान सिंह, सरदूल सिंह, सतनाम सिंह, सुच्चा सिंह, हरभजन सिंह, जोगिदर सिंह, तरसेम सिंह, बलदेव सिंह, सुरिदर शर्मा, मोहन शर्मा आदि उपस्थित थे।