प्रेम नगर में इंटरलॉक से बनी सड़कों का उद्घाटन
शुक्रवार को विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने प्रेम नगर वार्ड नंबर-25 में इंटरलॉक से बनी सड़कों व नालियों का उद्घाटन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शुक्रवार को विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने प्रेम नगर वार्ड नंबर-25 में इंटरलॉक से बनी सड़कों व नालियों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान यूथ जिला प्रधान व मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए। विधायक पाहड़ा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि क्षेत्र को विकास पक्ष राज्य के अग्रिम क्षेत्रों में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों के भीतर कांग्रेस सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, वो अकाली-भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के समय नहीं कर सकी। इस मौके पर पूर्व पार्षद दरबारी लाल, निर्मल सिंह, राज कुमार, जोगिदर सिंह बैंस, गुरदियाल, निरजोध कुमार, मुलख राज आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें