गुरदासपुर में नाना करता रहा एक वर्ष से नाबालिग नातिन सेे दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
गुरदासपुर में एक व्यक्ति अपनी ही नातिन से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान नाबालिग नातिन सात माह की गर्भवती हो गई। नाबालिग लड़की अपने नाना के साथ ननिहाल में ही रहती थी। मामला पुलिस में पहुंच गया गया है।
जेएनएन, गुरदासपुर। एक बुजुर्ग ने खून के रिश्तों की मर्यादा ही तार-तार कर दी। थाना तिब्बड़ के तहत एक गांव में 65 वर्षीय नाना अपनी नाबालिग नातिन से एक से दुष्कर्म करता रहा। मामलेे का पता तब चला जब वह गर्भवती हो गई। उसके शरीर की बनावट बदलते देख गांव के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मेडिकल करवाने पर पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। उसके बाद आरोपित पर दुष्कर्म, पोस्को एक्ट व धमकियां देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक यौन उत्पीड़न की शिकार हुई लड़की मानसिक तौर पर भी कमजोर हो चुकी है। वह काफी सहमी हुई है। तिब्बड़ी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज कुलवंत सिंह मान ने बताया कि लड़की की मजबूरी का फायदा उठाकर नाना उनसे संबध बनाता रहा। पीड़िता ने बयान दिए हैं कि उसकी मां के अक्सर बीमार रहने व पिता के दिव्यांग होने के कारण छह साल की उम्र में ही वह ननिहाल आ गई।
बचपन में भी उससे छेड़खानी की जाती रही। इस समय उसकी उम्र 16 साल है। पिछले कुछ महीनों से नाना उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देता था। उनके डर से वह चुप रही। मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर सीमा का कहना है कि पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद उसका एक और मेडिकल अमृतसर में किया जाएगा। फिलहाल, लड़की पुलिस के पास है। जांच के बाद उसे नारी निकेतन भेजा जा सकता है।