सीएए के समर्थन में विशाल तिरंगा रैली 10 को
देश जगाओ मंच बटाला की ओर से नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में शहर वासियों को जागृत करने के उद्देश्य से 10 फरवरी को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
संवाद सूत्र, बटाला : देश जगाओ मंच बटाला की ओर से नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में शहर वासियों को जागृत करने के उद्देश्य से 10 फरवरी को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। देश जगाओ मंच बटाला के जिला संयोजक पंकज महाजन तथा सह संयोजक हनी मित्तल ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे पुरानी कनक मंडी में सीएए के बारे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य मेहमान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शिरकत करेंगे। इसमें हिदू तथा सिख संगठनों से संबंधित धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक पार्टियों से संबंधित पदाधिकारियों तथा सदस्यों के साथ विभिन्न मठों के मठाधीश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिदू परिषद से जुड़ी सभी संस्थाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे पुरानी कनक मंडी से शुरू होकर, गांधी चौक, सिटी रोड, सिनेमा रोड, नेहरू गेट, किला मंडी से होती हुई खजूरी गेट संपन्न होगी। इस अवसर पर विनोद शर्मा, विनय महाजन, हीरा वालिया, राकेश पट्टी तथा के एल गुप्ता मौजूद थे।