Move to Jagran APP

गुरप्रीत सिंह लवली चुने गए सिटी प्रधान

शिवसेना समाजवादी की बैठक पंजाब संगठन मंत्री राजीव महाजन के नेतृत्व में बटाला क्लब में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 07:06 PM (IST)
गुरप्रीत सिंह लवली चुने गए सिटी प्रधान
गुरप्रीत सिंह लवली चुने गए सिटी प्रधान

संवाद सूत्र, बटाला : शिवसेना समाजवादी की बैठक पंजाब संगठन मंत्री राजीव महाजन के नेतृत्व में बटाला क्लब में हुई। इसमें पंजाब उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, पंजाब सलाहकार बिट्टू यादव, पंजाब सचिव डॉक्टर अमरीक सिंह, माझा जोन के अध्यक्ष विकास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में शिवसेना समाजवादी ने सिटी बटाला में गुरप्रीत सिंह लवली को प्रधान नियुक्त किया। पंजाब संगठन मंत्री राजीव महाजन ने उपस्थित युवाओं को पार्टी के कार्योके बारे में विस्तृत में बताया तथा इस बारे चर्चा की गई। अंत में नवनियुक्त सिटी प्रधान गुरप्रीत सिंह लवली को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरप्रीत सिंह लवली ने पार्टी को भरोसा दिलाया कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे पूरी मेहनत तथा इमानदारी के साथ निभाएंगे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.