Move to Jagran APP

लड़कियों के सम्मान में मनाया लोहड़ी पर्व

गांव तिब्बड़ में नवजन्मी लड़कियों के सम्मान में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य मेहमान हलका विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:27 PM (IST)
लड़कियों के सम्मान में मनाया लोहड़ी पर्व
लड़कियों के सम्मान में मनाया लोहड़ी पर्व

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गांव तिब्बड़ में नवजन्मी लड़कियों के सम्मान में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य मेहमान हलका विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए। इस दौरान लड़कियों की माताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली करीब 60 लड़कियों और गांव की महिला सरपंच सहित प्रसिद्ध हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

विधायक ने स्त्री व बाल विकास विभाग की ओर से लड़कियों की लोहड़ी मनाए जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां लड़कों के बराबर उन्नति कर रही हैं। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह बेटी को आगे बढ़ने के बराबर अवसर प्रदान करें। इस मौके पर बीडीपीओ सुखविदर सिंह, जेई अमरजीत सिंह, सरपंच किरण बाला, मास्टर मनमोहन राय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.