Move to Jagran APP

मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार को छोड़कर शेष सभी एंट्री प्वाइंट्स बंद

एडीसी जनरल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 03:47 PM (IST)
मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार को छोड़कर शेष सभी एंट्री प्वाइंट्स बंद
मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार को छोड़कर शेष सभी एंट्री प्वाइंट्स बंद

राजिदर कुमार, गुरदासपुर

loksabha election banner

एडीसी जनरल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अब जिला प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। मिनी सचिवालय में भीड़ को रोकने के लिए मुख्य द्वार को छोड़कर शेष सभी एंट्री प्वाइंट्स बंद करवा दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों को मिलना अब इतना आसान नहीं रहेगा।

किसी ने भी डीसी को मिलना है तो वे पहले अपने आप को सैनिटाइज करेगा, फिर डीसी ऑफिस में जा पाएगा। इसलिए डीसी ऑफिस के नीचे एंट्री प्वाइंट्स के अंदर सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है। कई अधिकारियों के संपर्क में रहे हैं एडीसी

मिनी सचिवालय में दो ब्लॉक हैं। इन दोनों के मुख्य द्वार को छोड़कर शेष सभी एंट्री प्वाइंट्स बंद होना इस बात का संकेत दे रहे हैं कि एडीसी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में खौफ है। हालांकि पहले मिनी सचिवालय में ऐसा कुछ भी नहीं था, सभी द्वार पूरी तरह से खुले हुए थे। लेकिन अब एडीसी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद एंट्री प्वाइंट्स तो ताले जड़े गए हैं। वहीं पॉजिटिव पाए गए एडीसी संधू कई अधिकारियों के संपर्क में रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों में दहशत का माहौल पाए जाना तो स्वाभाविक है। खुले एंट्री प्वाइंट्स पर भीड़, शारीरिक दूरी का नहीं हुआ पालन

मिनी सचिवालय के मेन एंट्री प्वाइंट्स पर से गुजरकर जो लोग विभिन्न प्रकार के काम करवाने के लिए आए हुए थे उन्होंने शारीरिक दूरी का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा। हालांकि प्रशासन ने ज्यादा भीड़ को रोकने के लिए ही ज्यादातर एंट्री प्वाइंट्स बंद किए हैं। लेकिन डीसी ऑफिस में काम करवाने आने वाले लोगों की सोमवार को काफी भीड़ देखने को मिली। हैरानी की बात तो यह रही कि एंट्री प्वाइंट्स पर भीड़ को कंट्रोल करने वाला कोई भी मुलाजिम तैनात दिखाई नहीं दिया। यही कारण रहा कि एकाएक लोग भीड़ इकट्ठी करते गए। सबसे ज्यादा लोग तहसील ऑफिस के बाहर इकट्ठे देखे गए। बढ़ते केस बढ़ा रहे चिता

जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ने से प्रशासनिक अधिकारियों में जहां चिता देखने को मिल रही है। वहीं आम लोग इस बात से अनजान दिखाई दे रहे हैं। शहर के बाजारों, गलियों-मोहल्लों व सड़कों पर शारीरिक दूरी का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रही। कोरोना बीमारी उग्र रूप धारण कर चुकी है। अब इस बीमारी ने प्रशासनिक अधिकारियों में भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। हालांकि पहले स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस मुलाजिमों को कोरोना ने चपेट में लिया था। वहीं अब प्रशासनिक अधिकारियों के भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना का भयानक रूप सामने आ रहा है। लोगों को खुद जिम्मेदार बनने की जरूरत है। नहीं तो परिणाम बहुत भयानक भुगतने पड़ेंगे। सभी लोग नियमों का पालन करें : डीसी

डीसी मोहम्मद इशफाक का कहना है कि जिले के सभी लोग नियमों का पालन करें तो कोरोना को खत्म किया जा सकता है। प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। ऐसे में लोगों को भी उनकी बात माननी चाहिए। जो नियम प्रशासन ने जारी किए हैं। उनकी पूरी तरह से पालन होना चाहिए। इसमें सभी का बचाव है। अज्ञानता दिखाने से नुकसान हैं। इसलिए समझदार बनें। मिनी सचिवालय में किसी तरह के काम के लिए आने पर लोगों के प्रत्येक काम को किया जाएगा, लेकिन समझदारी की जरूरत है। नियमों का पालन जरूर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.