वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सुनवाई को आए लोग परेशान
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कॉल पर शुक्रवार को बटाला बार एसोसिएशन ने कामकाज ठपकर विरोध प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, बटाला : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कॉल पर शुक्रवार को बटाला बार एसोसिएशन ने कामकाज ठपकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन बटाला के प्रधान सतिदर पाल सिंह, उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह के नेतृत्व में यह हड़ताल की गई।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल का गठन किया है, जिसका पंजाब तथा हरियाणा बार एसोसिएशन विरोध करता है। इसके लागू होने से लॉ सिस्टम गड़बड़ा जाएगा। उन्होंने एक सुर में कहा कि अगर सरकार ने इस नियम को जल्द वापस नहीं लिया तो उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगी। इस दौरान अगर किसी प्रकार का नुकसान हो जाता है तो इसके जिम्मेदार सरकार होगी। बताते चलें कि बटाला बार एसोसिएशन की हड़ताल के कारण शुक्रवार को कुल 400 केस प्रभावित हुए। यहां पर लगभग 6 अदालत हैं, जहां पर प्रतिदिन लगभग 70 केस की सुनवाई होती हैं। दूर-दूर से आए लोग काफी परेशान रहे। जब उन्हें पता लगा कि आज अदालत में वकीलों की हड़ताल है तो उन्हें वापस बैरंग लौटना पड़ा। परेशान लोगों ने बताया कि वकीलों की हड़ताल से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं बार एसोसिएशन ने ऐलान किया कि जब तक सरकार इस कानून को हटा नहीं देती उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी। इस अवसर पर एडवोकेट रघुवीर सिंह, सौरभ सैली, जिदर माहल, बिक्रमजीत सिंह, सिबल सिंह, गुरदीप सिंह घुम्मन, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप