केजरीवाल ने खुद किया पार्टी को खत्म, पंजाब में तीसरा फ्रंट बनेगा : छोटेपुर
विधान सभा हलका डेरा बाबा नानक के गांव वडाला बांगर में अपना पंजाब पार्टी के प्रधान व पूर्व मंत्री सु'चा ¨सह छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में खुद ही पार्टी को खत्म किया है।
संवाद सहयोगी, कलानौर : विधान सभा हलका डेरा बाबा नानक के गांव वडाला बांगर में अपना पंजाब पार्टी के प्रधान व पूर्व मंत्री सुच्चा ¨सह छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में खुद ही पार्टी को खत्म किया है। आने वाले समय में पंजाब में तीसरा फ्रंट बनाया जाएगा। इस फ्रंट का मनोरथ पंजाब में फैले नशे, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी को खत्म कर किसानों को दोबारा पटरी पर लाना होगा।
उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा व कांग्रेस सरकारों से दुखी होकर पंजाब वासियों ने पिछले लंबे समय के दौरान आम आदमी पार्टी को पंजाब के भले के लिए आशा की किरण को देखते हुए पंजाब के मेहनती वर्करों ने दिन रात एक करके फर्श से अर्श तक पहुंचाया था। इसकी चढ़त को देखते हुए देश की सभी पार्टियां घबरा गई थी। अहंकार के नशे में चूर केजरीवाल ने खुद अपनी गल्त सोच की बदौलत खत्म की है।
छोटेपुर ने कहा कि आप की घटिया कार्यगुजारी की बदौलत पंजाब वासियों ने अकाली भाजपा से किनारा करते हुए कैप्टन की ओर से दिखाए सपनों के कारण पंजाब में कांग्रेस सरकार लाई थी। कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल के दौरान कुछ भी नहीं किया है। इसके चलते अब लोग पंजाब में तीसरा बदलाव चाहते थे, जिसके लिए अपना पंजाब पार्टी की ओर से निचले स्तर पर बैठकें करके पंजाब में एक तीसरा बदलाव लाने के लिए लामबंद किया जा रहा है।
केजरीवाल ने अपनी नादिरशाही सोच की बदौलत पार्टी को बनाने वाले प्रशांत भूषण, जो¨गदर यादव,धर्मवीर गांधी ,खालसा जैसे लोगों को पार्टी से निकालने के बाद आप पार्टी का भोग डाल दिया गया था। यदि पंजाब के नेता उनके साथ हुई बेइंसाफी के मौकेपर खड़े होते तो उन्हें भी यह दिन न देखने पड़ते और आज पंजाब में कांग्रेस की सरकार न होगी। इस मौके पर छोटेपुर ने कहा कि वह पंजाब के भले के लिए पिछे होकर दिन रात एक करने के लिए वचनबद्ध है। छोटेपुर ने कहा कि वह आने वाले दिनों में जिला गुरदासपुर में एक विशाल कान्फ्रेंस करके करेंगे।
इस मौके पर अमनदीप ¨सह, बूटा ¨सह, अमरीक ¨सह, र¨जदर ¨सह, रघुबीर ¨सह, सुखदेव ¨सह, स¨वदर ¨सह, काबुल ¨सह, अमरजीत¨सह, बलबीर ¨सह, ¨शगारा ¨सह, रणजोध ¨सह, कुलदीप ¨सह, प्रकाश ¨सह, द¨वदर ¨सह, सर्बजीत¨सह, दिलबाग ¨सह, संगत ¨सह, चैन ¨सह, महेंद्र ¨सह, इंद्र ¨सह, सुखचैन ¨सह, मु तैयार ¨सह, पल¨वदर सिंह, मास्त्र वीर ¨सह, मास्टर रघुबीर ¨सह, रणबीर ¨सह,स¨तदर ¨सह, गुरमुख ¨सह आदि उपस्थित थे।