कमल शर्मा निडर और मेहनती नेता थे : रवि मोहन
प्रदेश की भाजपा लीडरशिप को एक डोर में संजोये रखने वाले पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के अचानक निधन हो जाने के कारण भाजपा को गहरा दुख पहुंचा है।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : प्रदेश की भाजपा लीडरशिप को एक डोर में संजोये रखने वाले पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के अचानक निधन हो जाने के कारण भाजपा को गहरा दुख पहुंचा है। उक्त विचार रवि मोहन, जिला कार्यकारणी सदस्य भाजपा ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। रवि मोहन ने कहा कि कमल शर्मा भाजपा के एक निडर और मेहनती नेता थे। भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की है। यही कारण रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको पंजाब का प्रदेश प्रधान नियुक्त किया था। उनका अचानक निधन हो जाने के कारण पूरी भाजपा लीडरशिप को भारी सदमा पहुंचा है। कमल शर्मा की मेहनत का ही नतीजा है कि आज पंजाब में भी भाजपा पूरी तरह से मजबूत हो चुकी है।