स्टूडैंट्स को इवीएम मशीन बारे दी जानकारी
बटाला जिला-आयुक्त कम चुनाव अधिकारी विपुल उज्ज्वल ने बटाला सरकारी पालटेक्निकल कॉलेज में स्टूडैंट्स को मतदान के बारे जागरुक किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 01:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता ,बटाला : जिला-आयुक्त कम चुनाव अधिकारी विपुल उज्ज्वल ने बटाला सरकारी पालटेक्निकल कॉलेज में स्टूडैंट्स को मतदान के बारे जागरुक किया। इसमें बीडीपीओ बटाला भगवान सिंह तथा मास्टर ट्रेनर जसबीर सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने नए मतदाताओं को इवीएम मशीन में किस तरह से मतदान करना है, उसके बारे विस्तारपूर्वक से जानकारी दी। उन्हें अपने मत के विशेष अधिकार बारे समझाया गया। स्टूडैंट्स को अपील की कि वे इस बार की लोकसभा चुनाव में अपने एक-एक मत का प्रयोग करें। उनके मत से देश के भविष्य की रूपरेखा तैयार होती है। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने अपने संबोधन दौरान अपने-अपने विचार रखें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें